सहरसा, जनवरी 30 -- सहरसा, नगर संवाददाता। शहर के न्यू कालोनी नयाबाजार उत्पाद विभाग कार्यालय के सामने स्थित पोखर के जीर्णोद्धार का काम शुरू हो गया है ।नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत न्यू कालोनी पोखर के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण योजना के तहत गुरुवार को सफाई का कार्य किया गया। नगर निगम द्वारा फरवरी महीने तक न्यु कालोनी पोखर के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कार्य पूरा करने का दावा है।जिसके बाद उम्मीद जगी है की शहर के लोगों को एक बेहतर और आकर्षक स्थान मिलेगा। जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण कार्य के तहत कई तरह के कार्य किए जाएंगे। जिसके बाद शहर वासियों को शहर में घुमने फिरने के लिए एक बेहतर जगह मिलेगा।पोखर का निर्माण वर्ष 2012 में छठ पूजा को लेकर किया गया था।लेकिन आसपास के घरों से निकलने वाला कचरा, गंदा पानी गिराने के कारण इसकी स्थिति काफी खराब हो गई । पोखर ...