मुजफ्फरपुर, जुलाई 25 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। न्यू एरिया कांवर संघ की बैठक शनिवार को सूतापट्टी में संरक्षक मोतीलाल छापरिया की अध्यक्षता में हुई। संरक्षक छापरिया ने बताया कि इसबार संघ का 51वां वर्ष है। इसबार 67 श्रद्धालुओं का जत्था 30 जुलाई को सुल्तानगंज के लिए रवाना होगा। पहले बाबा गरीबनाथ मंदिर में बाबा का दर्शन पूजन करेंगे उसके बाद रात में रवाना होंगे। 31 को सुल्तानगंज से जल लेकर 105 किमी का रास्ता पांच दिनों में पूरी कर चार अगस्त को देवघर में जलाभिषेक करेंगे। जत्थे में जयपुर, भिलवाड़ा, अहमदाबाद, पटना, सीतामढ़ी, सुरसंड, रोसड़ा, दलसिंहसराय के श्रद्धालु शामिल होंगे। बैठक में संघ के संजय पोद्दार, श्रवण छापरिया, जगदंबा प्रसाद, धीरज कुमार, अनिल छापरिया, भागीरथ शर्मा, दिलीप कुमार, अंकित सिंघानिया आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...