न्यू एरा पब्लिक स्कूल की छात्रा कनिष्का सम्मानित
रुद्रपुर, जुलाई 28 -- दिनेशपुर। कारगिल विजय दिवस पर रुद्रपुर पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में न्यू एरा पब्लिक स्कूल, दिनेशपुर की कक्षा 10 की मेधावी छात्रा कनिष्का पांडेय को विधायक शिव अरोरा ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में कनिष्का ने देश के वीर सैनिकों और कारगिल के अमर शहीदों को समर्पित स्व रचित कविता प्रस्तुत की। उनकी भावपूर्ण प्रस्तुति ने उपस्थित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और अन्य अतिथियों को भावुक कर दिया। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार कनिष्का की यह कविता 'टॉपर टना टन' नामक पुस्तक में भी प्रकाशित हो चुकी है। विद्यालय के अध्यक्ष रविन्द्र पाल सिंह, निदेशिका रूपाली अरोड़ा, प्रधानाचार्य हिमांशु बोरा ने कनिष्का को विद्यालय की गौरवशाली छात्रा बताया। यह भी पढ़ें- Siwan News कारगिल विजय दिवस की गौरवगाथा का किया गान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.