लखनऊ, मई 25 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता

न्यू एज कोर्स का आरंभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में न्यू एज कोर्स शुरू किए जाएंगे। रोबोटिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल व सीएनसी मशीनिंग जैसे पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे। वहीं युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए हर जिले की स्किल मैपिंग व सर्वे का कार्य प्राथमिकता पर किया जाएगा।

बैठक की जानकारी सोमवार को विधान भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में प्रशिक्षण एवं सेवायोजन की स्थायी समिति की बैठक में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिलदेव अग्रवाल ने ये निर्देश दिए। प्रोजेक्ट प्रवीण का तेजी से विस्तार किया जाएगा। इंटरमीडिएट तक के छात्रों को तकनीकी रूप से दक्ष बनाया जाएगा। बैठक में आईटीआई में प्रवेश एवं प्रशिक्षण की स्थिति की भी उन्होंने जानकारी ली। वर्तमान में सरकारी आ...