संवाददाता, दिसम्बर 30 -- न्यू ईयर के जश्न के बीच यूपी के मथुरा में एक जनवरी 2026 को सनी लियोन के कार्यक्रम की बात आई तो मथुरा-वृंदावन में साधु-संतों ने विरोध कर दिया। इस संबंध में डीएम को एक ज्ञापन भी दिया गया। साधु-संतों के विरोध को देखते हुए पुलिस-प्रशासन भी सतर्क हो गया था। अब सूचना मिल रही है कि कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है। सनी लियोन का कार्यक्रम रद्द होने से वृंदावन मथुरा के साधु संतों ने संतोष जताया है। उन्होंने इसके लिए भगवान कृष्ण को धन्यवाद देते हुए कहा है कि भगवान नहीं चाहते थे कि ये कार्यक्रम हो। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नए साल के पहले दिन यानी एक जनवरी को मथुरा में होने वाले सनी लियोन के कार्यक्रम की जानकारी जैसे ही संतों को मिली तो उन्होंने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। अब आयोजकों ने इसे रद्द करने की घोषणा करते हुए धा...