गाजियाबाद, जनवरी 3 -- इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के एक होटल के कमरे में पश्चिम बंगाल के युवा शिक्षक का शव मिला है। शिक्षक यहां नोएडा में रहने वाली अपनी मंगेतर के साथ नया साल मनाने के लिए आया था। दो जनवरी को उसे लौटना था, लेकिन वह कमरे से ही नहीं निकला। शनिवार को कमरा खोलकर देखा तो उसका शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच कर रही है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार को अभय खंड एक स्थित एंपीरियो होटल से सूचना मिली थी कि कमरा नंबर 107 में ठहरे युवक की मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। होटल कर्मियों ने बताया कि वह यहां 31 दिसंबर से ठहरा हुआ था और दो जनवरी को वापस जाना था। युवक की पहचान 30 साल के रजनी...