अलीगढ़, जनवरी 3 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। न्यू ईयर पर खुले में शराब पीते पुलिस ने अलग-अलग जगहों से दर्जन भर लोगों को दबोच लिया। जबकि 20 से अधिक लोगों को थाने लाकर हिदायत देकर छोड़ा गया। एसएसपी के निर्देश पर जिले भर की पुलिस ने अभियान चलाया। एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने बीते दिनों तस्वीर महल के पास खुले में शराब पीते हुए कुछ लोगों को पकड़ा था। तब से जिले भर की पुलिस खुले में शराब पीने वालों के खिलाफ अभियान चला रही है। गुरुवार को न्यू ईयर पर पुलिस ने कोतवाली नगर, देहलीगेट, सासनीगेट व रोरावर क्षेत्र के 11 स्थानों पर 76 संदिग्धों को चेक किया। यहां खुले में शराब पीते एक व्यक्ति को पकड़ा, उसे हिदायत देकर छोड़ दिया। इसी तरह बन्नादेवी, गांधीपार्क व महुआखेड़ा में 12 स्थानों पर 83 संदिग्धों को चेक किया। 16 को हिदायत व दस को हिरासत में लेकर थाने लाया गय...