हाथरस, जनवरी 6 -- हाथरस,कार्यालय संवाददाता। हाथरस जिले के लोग नये साल का दिल खोलकर आगाज करते है। यहां के लोग जश्न में कोई कमी नहीं छोड़ते है। इस बार 31 दिसम्बर को जनपद की 109 अंग्रेजी,वीयर और देशी शराब की दुकानों से डेढ़ करोड़ रुपये की बिक्री हुई है। जोकि पिछले वर्ष की अपेक्षा 25 लाख रुपये अधिक है। हाथरस छोटा जिला है। यहां लोग नये साल पर जश्न तो करते है लेकिन चोरी छिपे। 31 दिसम्बर को लोग आपस में खूब पार्टी करते है। इसके लिए लोग छोटे मोटे गेस्ट हाउस और अपने फार्म हाउस पर पार्टी का इंतजाम करते है। होटल और ढाबों में शराब पीने के कोई खास इंतजाम नहीं होते है। इसलिए वह अपने तरीके से न्यू ईयर जश्न का पूरी व्यवस्था करते है। इस बार 31 दिसम्बर को हाथरस के लोगों ने दिल खोलकर शराब पीयी है। आबकारी विभाग के मुताबिक एक दिन में डेढ़ करोड़ रुपये की शराब ब...