बोकारो, दिसम्बर 26 -- नए साल के जश्न में संभावित गैदरिंग से निपटने के लिए पुलिस ने सारी तैयारियां पूरी कर ली है। गुरुवार को एसपी हरविंदर सिंह ने वर्चुअल मीटिंग के जरिए तमाम डीएसपी थानेदार के साथ तैयारियों का समीक्षा किया। साथ ही आवश्यक गाइडलाइन जारी किया। उन्होंने कहा कि पूरी पुलिस टीम अलर्ट मोड पर रहेगी। डायल 112 से मिलने वाले संदेशों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें। डीजे व डीजे पर बजने वाले अश्लील गानों पर सख्त कार्रवाई करे। सार्वजनिक व पिकनिक स्पॉट पर खुले में शराब के सेवन, अनियंत्रित तेज ड्राइव पर कठोर कार्रवाई करें। अपने अपने इलाके में असमाजिक तत्वों पर नजर रखे, पेट्रोलिंग, हाईवे पेट्रोल, पिंक पेट्रोल, टाइगर मोबाइल को एक्टिव बनाते हुए मॉनिटरिंग करे। ये सुनिश्चित करे कि नए साल के जश्न के आड़ में किसी का नापाक मंसूबा कामयाब ना हो। सू...