भागलपुर, दिसम्बर 31 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता न्यू ईयर पर जानने वालों के मैसज आए तो उसे पढ़ते समय सावधान रहना जरूरी है। इसको लेकर भागलपुर पुलिस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर आम लोगों को जागरूक किया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नए साल पर एपीके नाम का कोई लिंक कहीं से आए तो उसपर क्लिक न करें। उसपर क्लिक करने पर ऑनलाइन ठगी हो सकती है। एक गलती से पूरा पैसा खतरे में पड़ने की बात कही गई है। इस तरह की कोई ठगी की घटना होने पर तुरंत 1930 पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने को भी कहा गया है। गौरतलब है कि एपीके लिंक के जरिए हाल के दिनों में कई लोगों से ऑनलाइन ठगी की घटना हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.