ग्रेटर नोएडा, जनवरी 4 -- यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण ने नए आगरा को विकसित करने का काम तेज कर दिया है। मास्टर प्लान को परीक्षण के लिए दिल्ली स्थित स्कूल ऑफ प्लॉनिंग एंड आर्किटेक्चर (एसपीए) भेजा गया है। उनसे इस पर सुझाव के साथ एक माह में रिपोर्ट मांगी गई है। सुझावों को शामिल कर मास्टर प्लान को अंतिम रूप दिया जाएगा। प्राधिकरण के अधिकारी के मुताबिक, बोर्ड व प्रदेश सरकार की स्वीकृति के बाद इस योजना पर काम शुरू किया जाएगा। यमुना प्राधिकरण के फेज-दो में आगरा जिले के 58 गांव अधिसूचित हैं। इन गांवों की 12,200 हेक्टेयर जमीन पर न्यू आगरा अर्बन सेंटर विकसित किया जाएगा। इस नए शहर में 14.6 लाख लोगों के बसाने के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं विकसित की जाएंगी। पर्यटन, उद्योग व वाणिज्यक सुविधाओं के विकास से लगभग 8.5 लाख लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। प...