रामपुर, मार्च 20 -- दि न्यू अर्बन को-आपरेटिव बैंक रामपुर की नवीन शाखा ठाकुरद्वारा का शुभारंभ गुरुवार को संयुक्त आयुक्त एवं निबंधक मुरादाबाद मंडल वीर विक्रम सिंह द्वारा किया गया। जिसमें उन्होंने कहा कि बैंक प्रबंधन के कुशल नेतृत्व, कड़ी मेहनत व ग्राहकों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के फलस्वरूप बैंक निरंतर तरक्की कर रहा है। बैंक संस्थापक एवं अध्यक्ष राजेंद्र स्वरूप भटनागर ने कहा कि सन् 1988 में इस बैंक की आधारशिला रखी गई और आम जनमानस का बैंक के प्रति विश्वास एवं स्नेह स्वरूप बैंक की 15वीं शाखा की शुरूआत हुई है। इस मौके पर बैंक के उपाध्यक्ष सलामत अली खां, संचालक इंशा उल्ला खां, संजीव भटनागर, केएल रस्तोगी, देवेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.