देहरादून, जून 7 -- फोटो..... देहरदून। अद्वैथ एबिलिटी की ओर से न्यूरो और फिजियोथेरेपी शिविर में लोगों ने नसों, हड्डियों और जोड़ों के दर्द समेत अन्य बीमारियों की जांच कराई।रविवार को देहराखास स्थित सुरकंडा माता मंदिर में शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि वार्ड 72 देहराखास के पार्षद आलोक कुमार ने किया। शिविर में लोगों को परीक्षण के साथ चिकित्सकीय परामर्श भी दिया गया। शिविर में प्रसिद्ध न्यूरोसर्जन डॉ. गौरव शर्मा और डॉ. दिव्या ने आधुनिक फिजियोथेरेपी व रोबोटिक न्यूरोरिहैब तकनीकों के बारे में जागरूक किया। इस अवसर पर कुलदीप शर्मा, निशांत जैन, राकेश राठौर, राजीव शर्मा, महेश चंदोला, डॉ. गुरु प्रसाद, प्रीति श्रीवास्तव और संतोष शर्मा उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...