रांची, अगस्त 3 -- रांची, विशेष संवाददाता। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू), रांची के मानवशास्त्र विभाग में न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी (अमेरिका) के मानवशास्त्र विभाग की पीएचडी शोधार्थी लिपि बाग ने आदिवासी अध्ययन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विभाग के शिक्षकों व शोधार्थियों के साथ विस्तृत संवाद किया। लिपि इन दिनों झारखंड के आदिवासी समुदायों पर शोध कार्य कर रही हैं। अपने फील्डवर्क के तहत वह राज्य के विभिन्न शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं और विषय विशेषज्ञों से मुलाकात कर आदिवासी समाज, संस्कृति, आदिवासीयता और उनके दस्तावेजीकरण के प्रयासों का अध्ययन कर रही हैं। संवाद के दौरान मानवशास्त्र विभाग के डॉ. अभय सागर मिंज ने झारखंड के आदिवासी समाज की सांस्कृतिक विविधता, पारंपरिक ज्ञान, सामाजिक संरचना और वर्तमान समय की चुनौतियों पर विस्तार से जानकार...