नई दिल्ली, मार्च 23 -- न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक एयर कनाडा का विमान फायर ट्रक से टकरा गया। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है। इस मामले में प्रशासन ने अभी कोई बयान जारी नहीं किया है और ना ही हादसे की असली वजह का पता चल पाया है। जांच अधिकारी पूरी घटना की जांच कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और तस्वीरों में देखा जा सकता है कि प्लेन का अगला हिस्सा (नोज) तबाह हो गया है। जानकारी के मुताबिक सोमवार देर रात विमान ट्रक से टकराया। हादसे के बाद तुरंत लोगों को निकालने का अभियान चलाया गया। नोटिस के मुताबिक यूएस फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने एयरपोर्ट पर सभी विमानों के लिए ग्राउंड स्टॉप जारी कर दिया।अब सवाल है कि आखिर इतने सुरक्षित एयरपोर्ट पर इस तरह का हादसा कैसे हो गय...