सीतापुर, फरवरी 26 -- सीतापुर, संवाददाता। जिले के 146 केंद्रों पर यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। गुरुवार को परीक्षार्थियों ने हाईस्कूल की पहली व इंटरमीडिएट की दोनों पालियों में परीक्षा दी। सचल दल ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। मानीटरिंग सेल ने सीसीटीवी कैमरों के जरिए स्कूलों पर नजर रखी। हाईस्कूल की पहली पाली में सिंधी विषय की परीक्षा हुई। जिसमें 16 विद्यार्थी पंजीकृत थे। 12 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, वहीं चार अनुपस्थित रहे। इंटरमीडिएट की पहली पाली में कृषि विषय की परीक्षा में 1650 परीक्षार्थी शामिल होने थे। जिसमें 1595 उपस्थित व 55 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली की भूगोल की परीक्षा में 3436 परीक्षार्थियों में 150 ने परीक्षा छोड़ी। 3286 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। कुल 209 परीक्षार्थी ...