चतरा, फरवरी 12 -- टंडवा निज प्रतिनिधि। न्यूनतम वेतनमान समेत अन्य मांगों को लेकर सरकारी स्कूलों में बच्चों का भोजन बनाने वाली संयोजिका संघ 18 फरवरी से हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में प्रखंड संयोजिका संघ के अध्यक्ष मंजू देवी ने बीडीओ समेत शिक्षा पदाधिकारियों को लिखित सूचना दी है। बताया गया कि रसोइया संघ का हड़ताल हुआ तो बच्चों को भूखे पेट रहना पड़ेगा। बताया गया कि टंडवा प्रखंड में 206 से अधिक सरकारी स्कूल है। जो 2005 से ही स्कूल में सेवा दे रही है। संघ के अध्यक्ष मंजू देवी ने बताया कि विधानसभा सत्र के दिन से राज्य में रसोइया संघ हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। जिसके आलोक में यह कदम उठाया गया है। पत्र में उल्लेख कि संयोजिका के साथ अध्यक्ष का भी वेतन मान लागू हो। साथ ही दो साड़ी दिया जाय।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...