गुड़गांव, अप्रैल 10 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। न्यूनतम मजदूरी वेतन में बढ़ौतरी का सीधा असर आने वाले समय में मिलेनियम सिटी की रिहायशी सोसाइटियों में दिख सकता है। इन सोसाइटियों में रखरखाव शुल्क बढ़ सकता है। फिलहाल सोसाइटियों में रखरखाव शुल्क की दर अलग-अलग हैं। सेक्टर-92 स्थित राइजिंग होम्स सोसाइटी की आरडब्ल्यूए के प्रधान प्रवीण मलिक के मुताबिक न्यूनतम मजदूरी में 35 प्रतिशत की बढ़ौतरी की गई है। इसका सीधा असर रिहायशी सोसाइटियों के रखरखाव पर पड़ेगा। इससे सोसाइटी निवासियों पर अतिरिक्त भार पड़ेगा। उनकी सोसाइटी में करीब 800 परिवार रहते हैं। अभी प्रति फ्लैट साढ़े तीन रुपये प्रति वर्ग फीट रखरखाव शुल्क है। 50 पैसे प्रति वर्ग फीट कॉमन एरिया बिजली शुल्क है। करीब 125 कर्मचारी उनकी सोसाइटी में काम करते हैं। न्यूनतम वेतन में बढ़ौतरी के बाद करीब साढ़े चार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.