गुड़गांव, अप्रैल 11 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य। प्रदेश सरकार की ओर से न्यूनतम वेतन बढ़ाने से जिले के उद्यमियों की चिंता बढ़ा दी है। श्रम विभाग का उद्योगों पर वेतन बढ़ोतरी लागू करने पर जोर दिया है। उद्यमियों की माने तो युद्ध से उद्योगों के माल आपूर्ति शृंखलाओं पर असर पड़ा है। वहीं कच्चे माल की लागत, लॉजिस्टिक्स कीमतों की मार पड़ी थी। अब वेतन में भारी बढ़ोतरी के चलते अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है। उद्यमियों का प्रतिनिधिमंडल इस बारे में प्रदेश मुख्यमंत्री से मिलकर मोहलत देने की मांग करेगा। मानेसर के उद्यमी अमित पुरी ने कहा कि अभी युद्ध की मार झेल रहे थे। अब सरकार की न्यूनतम वेतन बढोतरी का बोझ डाल दिया गया है। देशों के बीच युद्ध से उत्पादन लागत 15 प्रतिशत तक बढ़ा था। मुनाफा कम करके उत्पादन कर रहे थे। लेकिन सरकार आचानक अधिसूचना जारी करके कंपनियों पर बो...