सोनभद्र, अप्रैल 13 -- ओबरा, हिन्दुस्तान संवाद। ओबरा तापीय परियोजना समेत सभी उद्योगों में 60 वर्ष की आयु में रिटायर किए जा रहे ठेका मजदूरों ने अपने ग्रेच्युटी भुगतान को लेकर ओबरा स्थित कार्यालय में बैठक की। मजदूरों ने इस मांग और रोजगार, सामाजिक व जीवन सुरक्षा न्यूनतम वेतन का वेज रिवीजन के सवालों पर बड़े पैमाने पर हस्ताक्षर अभियान चलाने का निर्णय लिया। इस दौरान मजदूरों ने नारेबाजी भी की। अध्यक्षता कर रहे ठेका मजदूर यूनियन के जिलाध्यक्ष तीरथ राज यादव और संचालन संयुक्त मंत्री मोहन प्रसाद ने कहा कि जनपद में उद्योगों का प्रबंध तंत्र व शासन-प्रशासन ठेका मजदूरों के साथ विधि के अनुरूप व्यवहार नहीं कर रहा है। यह भी पढ़ें- कल सैलरी, बोनस और ओवरटाइम पर DM-CM ने दिए थे निर्देश, फिर आज नोएडा में क्यों भड़के मजदूर? ग्रेच्युटी एक्ट में विधिक अधिकार होने क...