मऊ, अक्टूबर 8 -- मऊ,संवाददाता। ग्रामीण मजदूरों की समस्याओं और मांगों को लेकर गुरुवार को ग्रामीण मजदूर यूनियन के बैनर तले मजदूरों ने जिला मुख्यालय स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इंकलाबी मजदूर केंद्र की जिला इकाई ने भी प्रदर्शन का समर्थन किया। प्रदर्शन के बाद मजदूरों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम संबोधित 14 सूत्री मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।प्रदर्शनकारियों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मजदूरों को नियमित रोजगार नहीं मिल रहा है। कभी-कभार काम मिलने पर भी पूरी मजदूरी नहीं दी जाती। महिलाओं को पुरुषों की तुलना में कम मजदूरी मिलने से परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने गांव-गांव में शराब की दुकानें खुलने से बढ़ रही नशाखोरी पर भी चिंता जताई। मजदूरों ने कहा कि खाद्य सामग्री, शिक्षा और चिकित्सा लगातार महंगी होती ज...