प्रयागराज, जून 24 -- प्रयागराज। सफाई मजदूर एकता मंच ने पदोन्नति और न्यूनतम मजदूरी नहीं मिलने पर 27 जून से अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी दी है। मंच के अध्यक्ष बलराम सिंह पटेल को नेतृत्व में संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान नगर आयुक्त साईं तेजा से मिलकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में नियमित सफाई कर्मचारियों की लंबित पदोन्नति प्रक्रिया शुरू करने, सफाई नायक एवं अन्य पदों पर नियमानुसार पदोन्नति देने तथा शासन द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी दरों के अनुसार भुगतान कराने की मांग की गई। यह भी पढ़ें- पदोन्नति, न्यूनतम मजदूरी नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...