रांची, जून 29 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड की ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य और पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुई। झारखंड में मनरेगा (जीरामजी) की न्यूनतम मजदूरी दर में बढ़ोतरी की मांग उन्होंने की। मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने बढ़ती महंगाई और कम होते रोजगार का हवाला देते हुए कहा है कि मजदूरों की न्यूनतम मजदूरी 433 रुपए किया जाना चाहिए। झारखंड में मनरेगा मजदूरी के रूप में इस वक्त 282 रुपए मिल रहे हैं, जिसमें केंद्र सरकार की तरफ से 255 रुपए और झारखंड सरकार की तरफ से 27 रुपए दिए जा रहे हैं। उन्होंने महात्मा गांधी के नाम योजना संचालित करने की मांग रखी। दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि वीबी जीरामजी योजना से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम हटाया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। केंद्रीय ग्रा...