मुरादाबाद, नवम्बर 24 -- सोमवार तड़के और सुबह के समय शहरवासियों ने मौसम में कड़ाके की ठंड जैसी स्थिति का आभास किया। रात का न्यूनतम तापमान तेजी से लुढ़कना इसकी वजह बनी। न्यूनतम तापमान घटकर दस डिग्री सेल्सियस पर आ गया। जिसकी वजह से देर रात और सुबह के समय की सर्दी बढ़ गई। दिन के समय गुनगुनी धूप खिलने की वजह से मौसम का मिजाज सामान्य महसूस किया गया। मुरादाबाद में अड़तालीस घंटे पहले रात का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था जोकि सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम था। पिछले चौबीस घंटों में रात का न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस घट गया और यह दस डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा जोकि सामान्य से एक डिग्री कम रहा। अधिकतम और न्यूनतम ता...