प्रयागराज, अप्रैल 19 -- प्रयागराज। सूरज की तल्खी ने तपिश को और बढ़ा दिया है। शुक्रवार को इस सीजन की सबसे गर्म रात रही। शनिवार को अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसमें शुक्रवार की अपेक्षा मामूली कमी दर्ज की गयी। वहीं शुक्रवार की रात का न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि गुरुवार की रात का तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस था। यानी 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 2.4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज गई। मौसम विभाग के अनुसार 20 अप्रैल तक लू चलने के आसार हैं। अधिकतम तापमान 45 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस पहुंचने के आसार हैं। शनिवार को दिन चढ़ने के साथ ही सूर्यदेव के तल्ख तेवर देखने को मिले। सुबह 11 बजे से ही तेज धूप से लोग छांव खोजने लगे। धूप के कारण स्कूल के बच्चों को घर पहुंचने में परेशानी हुई। चौराहों व बाजार ...