बेगुसराय, दिसम्बर 29 -- सिंघौल, निज संवाददाता। मौजूदा वर्ष के अब अंतिम कुछ घन्टे और बचे हैं। लेकिन ठंड का सितम लगातार बढ़ता ही जा रहा है। स्थिति यह है कि न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस तक आ पहुंची है और पछुआ हवा के कारण शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। सोमवार को भी दिनभर धुंध के कारण सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। इस वजह से लोग गर्म कपड़ों के बावजूद दिनभर कांपते रहे। भीषण ठंड की वजह से एहतियात के तौर पर जिला प्रशासन ने पहले ही आठवीं कक्षा तक के शैक्षणिक गतिविधियों पर 31 दिसम्बर तक प्रतिबंध लगा रखा है। मौसम का मिजाज को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि जनवरी प्रथम सप्ताह में इससे और ज्यादा कड़ाके की ठंड हो सकती है। पिछले दस दिनों से हो रही कड़ाके की ठंड ने आमलोगों के जीना मुहाल कर दिया है। खासकर बच्चे व बुजुर्ग को ज्यादा परेशानी हो रही है। ठंड से बचने के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.