गुड़गांव, मई 4 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। मई के महीने में जहां आमतौर पर चिलचिलाती धूप और लू लोगों के पसीने छुड़ाती है, वहीं साइबर सिटी गुरुग्राम में मौसम ने एकदम से चौंकाने वाली करवट ली है। सोमवार को हुई बारिश और हवाएं चलने के कारण तापमान औंधे मुंह नीचे गिर गया। आलम यह रहा कि सोमवार को अधिकतम तापमान में इतनी भारी गिरावट आई कि पिछले 15 सालों का रिकॉर्ड टूट गया। मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि इससे ठीक एक दिन पहले, रविवार को अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस था। मात्र 24 घंटे के भीतर ही अधिकतम तापमान में 5.2 डिग्री सेल्सियस और रात के न्यूनतम तापमान में 6.0 डिग्री सेल्सियस की भारी गिरावट दर्ज की ...