भागलपुर, नवम्बर 26 -- न्यूनतम तापमान का पारा पहुंचा 12.4 डिसे पर, रात ठिठुरी भागलपुर। बीते 24 घंटे में रात के तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो गई, जिससे बुधवार को न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। जो कि सामान्य तापमान से 1.4 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। वहीं सुबह से ही धूप चमकी और लोगों को गुनगुनी गर्मी का एहसास हुआ, बावजूद हवाओ में सिहरन बनी रही। बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि गुरुवार की सुबह में हल्के से मध्यम स्तर तक का कोहरा छाया रहेगा। जबकि रात के तापमान में और गिरावट आ सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.