नई दिल्ली, अप्रैल 17 -- टाइप 2 डायबिटीज की समस्या लाइफस्टाइल की प्रॉब्लम है। जिसमे ब्लड शुगर लेवल हाई होने के साथ ही स्लो मेटाबॉलिज्म, स्ट्रेस जैसे हार्मोंस का हाई होना शामिल होता है। ऐसे में जब आप अपने फास्टिंग शुगर को चेक करवाते हैं तो वो हमेशा हाई निकलता है। अपने ब्लड शुगर को लेवल पर रखने के लिए मेटाबॉलिज्म को सही करने और स्ट्रेस को मैनेज करना जरूरी है। इस काम में न्यूट्रिशनिस्ट शिल्पा अरोड़ा के बताए ये 5 तरीके आपके काम आ सकते हैं। ब्लड शुगर कंट्रोल करने वाले फूड्स को अक्सर हर रोज खाना मुश्किल लगता है, ऐसे में ये 5 फूड्स को खाने में ऐड करने का ये स्मार्ट तरीका नोट कर लें, ब्लड शुगर कंट्रोल में हो जाएगा।दालचीनी हर रोज चाय की बजाय दालचीनी की चाय बनाकर पिएं। ये आपके ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के साथ ही मेटाबॉलिज्म को भी बढ़ाती है। हर रोज द...