गया, फरवरी 17 -- मगध विश्वविद्यालय का अक्टूबर माह के न्यूज लेटर का मंगलवार को कुलपति कार्यालय में विधिवत विमोचन किया गया। मौके पर मौजूद कुलपति प्रो एसपी शाही ने कहा कि विश्वविद्यालय का न्यूज लेटर संस्थान की शैक्षणिक, शोध एवं प्रशासनिक गतिविधियों का प्रामाणिक दस्तावेज है। यह विश्वविद्यालय की उपलब्धियों को व्यापक समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। कहें तो यह न्यूज लेटर विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों का सशक्त दर्पण है। साथ ही विद्यार्थियों और शोधार्थियों को नवाचार, अनुसंधान एवं सृजनात्मक कार्यों के लिए प्रेरित भी करता है। उन्होंने कहा कि नियमित प्रकाशन से पारदर्शिता, जवाबदेही और संस्थागत संवाद को मजबूती मिलती है। कुलसचिव प्रो बीके मंगलम ने कहा कि न्यूज लेटर विश्वविद्यालय में आयोजित संगोष्ठियों, कार्यशालाओं, शैक्षणिक उपलब्धियों तथा सामाजिक ...