नई दिल्ली, मार्च 5 -- भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद आमिर की तीखी आलोचना की है। आमिर टी20 विश्व कप के दौरान लगातार भारतीय क्रिकेट टीम के बारे में ऐसी-ऐसी भविष्यवाणियां करते रहे हैं जिससे बाद में उनका ही खूब मजाक उड़ता है। अपनी भविष्यवाणियों के चिथड़े उड़ने के बाद आमिर टीम इंडिया के बारे में फिर कोई नई भविष्यवाणी कर देते हैं। उनकी ताजा भविष्यवाणी है कि सेमीफाइनल में भारतीय टीम को इंग्लैंड की टीम पटखनी दे देगी। ये टिप्पणी यूट्यूब पर कैफ के बयान के बाद की है। मोहम्मद कैफ ने कहा है कि पाकिस्तान का ये पूर्व क्रिकेटर भारत के बारे में बार-बार 'बकवास' इसलिए करता है कि वह न्यूज में रह सके। मोहम्मद आमिर ने पहले भारत के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा के बारे में कहा था कि वह तो एक स्लॉगर हैं यानी गेंद को मेरिट ...