नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- लंबे समय से ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट में नंबर तीन पर बल्लेबाज करने वाले दाएं हाथ के बैटर मार्नस लाबुशेन से अब आखिरकार ऑस्ट्रेलिया ने हाथ पीछे खींच लिए हैं। न्यूजीलैंड सीरीज के लिए उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया है। वे पिछले कुछ सालों से लगातार रन नहीं बना पा रहे थे और हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ समाप्त हुए तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में भी हरी विकेट पर वे एक भी अर्धशतक बनाने में नाकाम रहे थे। ऑस्ट्रेलिया को लाबुशेन को टीम से बाहर का रास्ता दिखाना एक बड़ा कदम माना जा रहा है। वे ऑस्ट्रेलिया के पुराने बल्लेबाज हैं। उन्होंने साल 2010 से अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की थी। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट ने फिलहाल, लाबुशेन के बाहर होने की जानकारी दी है, पूरे स्क्वॉड का ऐलान नहीं किया है। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड टेस्...