नई दिल्ली, नवम्बर 16 -- नमन धीर कुछ महीने पहले तक सिर्फ एक डोमेस्टिक और आईपीएल क्रिकेटर थे, लेकिन सितंबर में वह इंटरनेशनल क्रिकेटर बन गए और अब तीन महीने के भीतर उन्होंने टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर के दिल में खास जगह बना ली है। नमन धीर अपनी तूफानी बैटिंग और ठीकठाक बॉलिंग से भारत की टी20 और वनडे टीम में लगातार जगह बना रहे हैं। नमन ने बताया है कि हर एक क्रिकेटर की तरह उनका देश के लिए खेलने का सपना पूरा हो चुका है, जबकि अब उनकी निगाहें देश को लंबे समय तक ज्यादा से ज्यादा मैच जिताने पर हैं। ऑलराउंडर नमन धीर ने टीओआई को दिए इंटरव्यू में डेब्यू को लेकर कहा, "सब कुछ बहुत तेजी से हुआ। अब तो हो ही गया है। टीम में चुने जाने का फैसला ही मेरे लिए हैरानी की बात थी। मुझे बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि मुझे वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI सीरीज के लिए चुना जाएग...