नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- भारत के कप्तान और स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल शनिवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में फ्लॉप रहे। उनका वेलिंगटन के मैदान पर खाता तक नहीं खुला। 27 वर्षीय गिल को तेज गेंदबाज जैकब डफी ने दूसरे ओवर की पहली गेंद पर गोल्डन डक किया। गिल ऑफ स्टंप के करीब गुड लेंथ को डिफेंड करना चाहते थे लेकिन बाहरी किनारा लगने की वजह से दूसरी स्लिप में हेनरी निकल्स को कैच थमा दिया। क्रिकेट में जब कोई खिलाड़ी अपनी पारी की पहली ही गेंद पर बगैर रन बनाए आउट होता है तो उसे गोल्डन डक कहा जाता है। गिल अपने वनडे करियर में पहली बार गोल्डन डक का शिकार बने हैं। यह उनका 72वां वनडे मैच था। उन्होंने 2019 में वनडे डेब्यू किया था।गिल के साथ दूसरी बार हुआ ऐसा गिल अपने वनडे करियर में दूसरी बार शून्य पर आउट हुए हैं। गिल वेलिंगटन से पहले 2023 में ऑस्ट्रेलिया ...