न्यूजीलैंड में नौकरी दिलाने का झांसा दे छह लाख ठगे
देहरादून, जुलाई 5 -- न्यूजीलैंड स्थित होटल में उत्तराखंड के चार युवकों को नौकरी दिलाने का झांसा दे छह लाख रुपये ठग लिए गए। आरोपियों ने रकम लेने के बाद विदेश नहीं भेजा तो फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। तहरीर पर राजपुर थाना पुलिस ने चंडीगढ़ निवासी एक दंपति और उनके पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सहस्त्रधारा रोड स्थित ब्रह्मपुरी के रहने वाले अर्जुन नौटियाल ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वह एक स्थानीय गेस्ट हाउस में साफ-सफाई का काम करता है। कुछ समय पूर्व चंडीगढ़ सेक्टर 44 बी निवासी हीतांशु गुप्ता, उसकी पत्नी शैलजा सिंह और ससुर राजेंद्र सिंह उनके गेस्ट हाउस में रुके थे। बाद में यह सहस्त्रधारा रोड स्थित विश्वनाथ एन्क्लेव में लगभग चार महीने तक किराये पर रहे। आरोपियों ने पीड़ित को बातों में उलझाया और दावा किया कि न्यूज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.