अररिया, मार्च 9 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। भारत की न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबले में शानदार जीत के साथ ही पूरे शहर में जश्न का माहौल बन गया। जैसे ही मैच का आखिरी शॉट लगा और भारत की जीत घोषित हुई, वैसे ही लोग घरों से निकलकर सड़कों पर आ गए। शहर के चौक-चौराहों पर बड़ी संख्या में लोग जमा होकर 'इंडियन क्रिकेट टीम जिंदाबाद' के नारे लगाने लगे और एक-दूसरे को बधाई देने लगे। मैच के दौरान शहर के कई स्थानों पर बड़े-बड़े पर्दों पर लाइव प्रसारण की व्यवस्था की गई थी, जहां बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमियों ने फाइनल मुकाबले का रोमांचक आनंद लिया। धर्मशाला चौक से लेकर स्टेशन परिसर, अस्पताल रोड से लेकर पटेल चौक तक दर्शकों की भारी भीड़ देखी गई। कई जगहों पर मुख्य सड़कों पर भी लोग खड़े होकर मैच देखते नजर आए। धर्मशाला चौक पर जश्न मना रहे सज्जन कुमार, संतोष भगत, वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.