नई दिल्ली, अक्टूबर 11 -- न्यूजीलैंड क्रिकेट ने आज यानी रविवार, 11 अक्टूबर को भारत के खिलाफ आगामी 5 मैच की वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में फिल एलन, लॉकी फर्ग्युसन और टिम साइफर्ट जैसे धाकड़ खिलाड़ियों की वापसी हुई है। वहीं हाल ही में चोटिल हुए रचिन रविंद्र को भी वनडे टीम में चुना गया है, हालांकि वह टी20 सीरीज से बाहर हैं। भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का आगाज 4 नवंबर से होगा। न्यूजीलैंड ने 5 मैच की इस वनडे सीरीज के पहले तीन मैचों के लिए अलग और आखिरी 2 मैचों के लिए अलग टीम का ऐलान किया है। व्हाइट-बॉल कप्तान मिचेल सेंटनर दोनों टीमों को लीड करेंगे, और चौथे और पांचवें ODI के लिए सात और खिलाड़ी ग्रुप में शामिल होंगे, क्योंकि टीम का एक हिस्सा अगली टेस्ट सीरीज की तैयारी शुरू करने के लिए वेलिंगटन के लिए रवाना होगा। यह भी पढ़ें- ...