नई दिल्ली, जून 29 -- टॉम लैथम की अगुवाई वाली न्यूजीलैंड टीम ने इंग्लैंड से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 2-1 से जीत ली है। न्यूजीलैंड ने सोमवार को तीसरे टेस्ट में मेजबान इंग्लैंड को 160 रनों से रौंदा। यह नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में आयोजित हुआ। कीवी टीम ने दूसरे मैच में 253 रन जबकि इंग्लैंड ने पहले टेस्ट में 115 रनों से विजयी परचम फहराया था। ऐसा पहली बार हुआ है, जब न्यूजीलैंड ने पहला टेस्ट हारने के बाद वापसी करते हुए तीन मैचों की सीरीज अपने नाम की। न्यूजीलैंड ने 40 सालों के बाद नॉटिंघम में टेस्ट जीतने का सूखा समाप्त किया है। न्यूजीलैंड ने इससे पहले 1984 में यहां इंग्लैंड को 8 विकेट से हराया था। न्यूजीलैंड ने आखिरी टेस्ट में 370 रनों का टारगेट दिया। जवाब में इंग्लैंड की दूसरी पारी पांचवें दिन 51.2 ओवर में 212 रनों पर सिमट गई।जेमी स्मिथ ने जड़ा अ...