नई दिल्ली, सितम्बर 8 -- न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड (NZC) ने मंगलवार को 2026-27 सीजन के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान कर दिया है। बल्लेबाज मार्क चैपमैन ने खुद अपनी डील बदल दी है। उन्होंने फुल टाइम कॉन्ट्रैक्ट की जगह कैजुल कॉन्ट्रैक्ट का ऑप्शन चुना है। 32 वर्षीय चैपमैन ने इस साल के आखिर में ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग (बीबीएल) में खेलने का मौका मिलने के बाद ऐसी डील की। उनके अलावा फिन एलन, लॉकी फर्ग्यूसन, एडम मिल्ने और टिम सीफर्ट का भी बोर्ड के साथ कैजुअल कॉन्ट्रैक्ट है। हालांकि, चैपमैन घर पर भारत के खिलाफ सीरीज में सिलेक्शन के लिए उपलब्ध रहेंगे।चैपमैन इंडिया सीरीज के लिए उत्हाहित चैपमैन ने बोर्ड का शुक्रिया अदा किया और गर्व के साथ अपने देश का प्रतिनिधित्व करते रहने का इरादा जताया। उन्होंने बोर्ड द्वारा जारी एक बयान में कहा, ''मैं न्यूजीलैंड...