नई दिल्ली, अक्टूबर 14 -- भारतीय टीम इस महीने के अंत में लंबे दौरे के लिए न्यूजीलैंड जाएगी। जहां टीम पांच टी20, पांच वनडे दो टेस्ट मैच खेलेगी। भारत ने टी20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है लेकिन बाकी दो फॉर्मेट के लिए टीम का ऐलान होना बाकी है, जबकि न्यूजीलैंड ने टी20 और वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक न्यूजीलैंड में दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले भारत की टेस्ट टीम एक प्रैक्टिस मैच खेलेगी।नए खिलाड़ियों को ढलने में मिलेगी मदद टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक इंडिया ए और न्यूजीलैंड ए के बीच 10 नवंबर को अनौपचारिक टेस्ट के खत्म होने के बाद दोनों टीमों के बीच 19 नवबंर से टेस्ट मैच खेला जाएगा। उससे पहले भारतीय टीम प्रैक्टिस मैच खेलेगी। भारत ने फरवरी 2020 में न्यूजीलैंड में आखिरी टेस्ट मैच खेला था, जहां टीम को दोनों...