नयी दिल्ली, अक्टूबर 16 -- न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट शृंखला की तैयारी को गंभीरता से ले रहे भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने दौरे पर अपने खर्चे पर चार से पांच नेट गेंदबाज ले जाएंगे। विदेश दौरों पर भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) भी खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए नेट गेंदबाजों की व्यवस्था करता है, लेकिन किसी भारतीय क्रिकेटर की ओर से अपने खर्च पर गेंदबाजों का अलग समूह ले जाने का यह पहला मामला माना जा रहा है। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई को बताया , ''गिल न्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 या 24 अक्टूबर को रवाना हो सकते हैं। उनके साथ जाने वाले चार से पांच गेंदबाजों के यात्रा और अन्य खर्चों का भुगतान वह स्वयं करेंगे।'' व्यस्त कार्यक्रम के कारण गिल न्यूजीलैंड ए के खिलाफ भारत ए के टेस्ट मैचों में हिस्सा नहीं लेंगे। उन्हें एकदिवसी...