नई दिल्ली, जून 25 -- इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच नॉटिघम में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। बेन स्टोक्स बतौर कप्तान इंग्लैंड की कमान संभाल रहे हैं। मैच शुरू होने से पहले कीवी टीम को दो बड़े झटके लगे हैं। मुख्य तेज गेंदबाज मैट हेनरी और मध्यक्रम के बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स के चोटिल होने से टीम की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। टीम ने बताया कि पिछले सप्ताह द ओवल में खेले गए दूसरे टेस्ट में 11 विकेट लेकर टीम की जीत के नायक बने मैट हेनरी उस मैच के दौरान पिंडली में खिंचाव का शिकार हो गए थे। वह अब तक पूरी तरह फिट नहीं हो सके हैं, इसलिए उन्हें तीसरे टेस्ट से बाहर रखा गया है। यह भी पढ़ें- वैभव आयरलैंड में बैठेंगे बेंच पर, मगर इंग्लैंड में कर सकते हैं T20I डेब्यूफिलिप्स भी हुए बाह...