नई दिल्ली, मार्च 7 -- भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल रविवार, 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच के दौरान मैदान पर उतरते ही टीम इंडिया 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लेगी। भारत ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ रोमांचक जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई है। भारत ने 253 रन बनाने के बावजूद इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मात्र 7 रनों से जीता था। वहीं न्यूजीलैंड साउथ अफ्रीका को रौंदकर यहां पहुंचा है। सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 170 का टारगेट महज 12.5 ओवर में चेज कर डाला था। ऐसे में फैंस को एक रोमांचक फाइनल देखने मिलने की उम्मीद है। यह भी पढ़ें- मुझे बचा लें; भारत में फंसे WI प्लेयर ने रोनाल्डो से लगाई मदद की गुहारभारत का लगातार चौथा फाइनल भारत का यह आईसीसी लिमिटेड ओवर इवेंट में ल...