नई दिल्ली, जनवरी 3 -- भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 11 जनवरी से शुरू होने वाली वनडे सीरीज के लिए 15-सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान किया। श्रेयस अय्यर की वापसी हुई है, जोकि चोट के कारण टीम से बाहर थे। हालांकि मेडिकल टीम से परमिशन मिलने के बाद ही वह अंतिम-11 का हिस्सा बन सकेंगे। अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को टीम में जगह दी है। हार्दिक पांड्या पूरी तरह फिट नहीं है और टी20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए उन्हें टीम में मौका नहीं दिया गया है। मोहम्मद सिराज को परिस्थितियों के कारण चैंपियंस ट्रॉफी के लिए नहीं चुना गया था। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विदेशी सीरीज में टीम का हिस्सा थे लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए उन्हें नजरअंदाज कर दिया गया। हालांकि चयनकर्ताओं ने अब इस गेंदबाज पर भर...