नई दिल्ली, मार्च 6 -- सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने इंग्लैंड को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल में जगह बना ली है। भारत का सामना अब खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड से 8 मार्च को होगा। सेमीफाइनल में टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने खूब दम दिखाया था। पहले बैटिंग करते हुए भारत ने 253 रन बोर्ड पर लगाए थे, जिसका पीछा करते हुए इंग्लैंड ने भी कड़ी टक्कर दी थी। इंग्लिश टीम हालांकि फिनिशिंग लाइन को पार नहीं कर पाई और 246 रन ही बना सकी। भारत ने 7 रनों से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह पक्की की। अब भारत के सामने न्यूजीलैंड की आखिरी चुनौती है। इस चुनौती को पार कर भारत लगातार दूसरी बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाना चाहेगा। हालांकि टीम इंडिया के लिए यह आसान नहीं होने वाला है। यह भी पढ़ें- ICC ने किया प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के नॉमिनीज का ऐलान, सिर्फ 1 भारतीय...