नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- भारतीय टीम ने वेलिंगटन में बारिश से प्रभावित वनडे में शनिवार को न्यूजीलैंड को डकवर्थ लुईस प्रणाली के आधार पर चार रन से हराया। एक बार फिर भारतीय बल्लेबाजों को छोटे टारगेट को चेज करने में काफी मुश्किलें आईं। बारिश के कारण खेल रुकने तक टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और एक समय ऐसा लग रहा था कि न्यूजीलैंड टारगेट को डिफेंड करने के काफी करीब है। हालांकि बारिश के आने पर डकवर्थ लुईस प्रणाली के आधार पर भारत को 109 रन की जरूरत थी और टीम ने 26 ओवर में सात विकेट खोकर 113 रन बना लिए थे। ऐसे में भारत को डीएलएस पद्धति के जरिए चार रनों से जीत दे दी गई। अब भारत पांच मैचों की सीरीज में 2-0 से आगे है । तीसरा मैच मंगलवार को हैमिल्टन में खेला जाएगा। भारत के तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ को शानदार प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' का पुरस्...