क्राइस्टचर्च, नवम्बर 26 -- न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने बताया है कि गेंद वेलिंगटन टेस्ट मैच के दौरान इतनी ज्यादा सॉफ्ट क्यों हो गई थी। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने पहले टेस्ट के बाद पिच और गेंद के नरम होने से गेंदबाजों को हुई परेशानी का मुद्दा उठाया था, लेकिन कीवी कप्तान टॉम लैथम मानना ​​है कि चाहे ड्यूक्स बॉल हो या कूकाबुरा बॉल उनका खराब पड़ना काफी हद तक पिच की प्रकृति पर निर्भर करता है। उन्होंने आगे यह भी कहा कि खिलाड़ियों को बहाने ढूंढने के बजाय परिस्थितियों के अनुकूल ढलना सीखना होगा। वेलिंगटन में खेले गए पहले टेस्ट मैच के ड्रॉ पर छूटने के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने क्रिकेट गेंदों की गिरती गुणवत्ता पर चिंता जताई थी, जिसके बाद टॉम लैथम ने यह टिप्पणी की। गिल ने कहा था कि ड्यूक्स और कूकाबुरा दोनों ही तरह की गेंदें शुरुआती 25-30 ओवरो...