नई दिल्ली, अप्रैल 29 -- न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। इसी के साथ इस बात की पुष्टि भी हो गई है कि 3 दिग्गज खिलाड़ियों के लिए यह टूर्नामेंट आखिरी होगा और उसके बाद वह इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लेंगी। वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जो भी न्यूजीलैंड की टीम का आखिरी मुकाबला होगा, वही मुकाबला सोफी डिवाइन, ली तहूहू और सूजी बेट्स का आखिरी इंटरनेशनल गेम होगा। तीनों खिलाड़ियों को बुधवार (29 अप्रैल) को घोषित 15 सदस्यों वाली व्हाइट फर्न्स टीम यानी न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेट टीम का हिस्सा बनाया गया है। टीम में नेन्सी पटेल और इज़ी शार्प भी शामिल हैं। दोनों ही अपना पहला वर्ल्ड कप न्यूजीलैंड के लिए खेलती हुई नजर आएंगी। न्यूजीलैंड की टीम टी20 विश्व कप की मौजूदा चैंपियन है। कीवी टीम च...