नई दिल्ली, मार्च 11 -- न्यूजीलैंड की टी20 टीम में दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम लैथम की वापसी हो गई है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ घर पर खेली जाने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने टीम का ऐलान कर दिया है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम में शामिल रहे कई खिलाड़ियों को मौका दिया है, लेकिन कुछ को टीम में जगह नहीं दी गई है। तीन नए खिलाड़ियों को भी टीम में शामिल किया गया है। रविवार 15 मार्च से माउंट मॉन्गनुई में इस सीरीज की शरुआत हो रही है। अप्रैल 2023 में आखिरी बार टॉम लैथम ने टी20 इंटरनेशनल मैच खेला था। लैथम ने सुपर स्पैश में कैंटरबरी के लिए दमदार खेल दिखाया और वे टॉप स्कोरर रहे। इतना ही नहीं, पहले तीन मैचों में मिचेल सैंटनर कप्तान होंगे, जबकि आखिरी दो मैचों में न्यूजीलैंड की टीम की कप्तानी टॉम लैथम ही करेंगे। सिलेक्...