न्यूजीलैंड की धरती पर आखिरी वनडे में फ्लॉप हुए रोहित-कोहली, दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए, सीरीज भी रही फीकी
नई दिल्ली, नवम्बर 15 -- भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में भी विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज बल्लेबाजों का फ्लॉप शो देखने को मिला। पिछले मुकाबले में सिर्फ 89 रनों पर ऑलआउट हुई टीम इंडिया से सीरीज के आखिरी मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीदें थीं, लेकिन ऊपरी क्रम के बल्लेबाजों ने एक बार फिर निराश किया। रोहित शर्मा और विराट कोहली ने पिछले मुकाबले में स्कोरबोर्ड में कोई इजाफा नहीं किया था। ये दोनों बल्लेबाज बिना कोई रन बनाए पवेलियन लौट गए थे। दिग्गज बल्लेबाजों की खराब फॉर्म पांचवें मुकाबले में भी जारी रही। रविवार को माउंट माउंगानुई में खेले जा रहे मुकाबले में इन दिग्गजों के बल्ले से दहाई का आंकड़ा पार नहीं हुआ है। रोहित शर्मा ने जहां 13 गेंदों में सिर्फ 7 रनों की पारी खेली, वहीं, विराट कोहल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.